Thursday 23 February 2017

Top 8 Formula: जो चढ़ाएंगे आपको सफलता की सीढ़ी..!

Top 8 Formula: जो चढ़ाएंगे आपको सफलता की सीढ़ी..!

जीवन में सफलता प्राप्ति का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। सफलता का कोई बंद दायरा नहीं होता, यह असीम है। सब आपकी मेहनत और सोच पर निर्भर करता है। इंसान सफल तभी होता है, जब वह खुद को सफल होते हुए देखता है। बहुत से लोगों का मानना है कि हर व्यक्ति बचपन से सफलता का भाग्य साथ लेकर पैदा होता है लेकिन यह कथन बिलकुल गलत है| इन्सान सदैव अपने कार्मों से ही सफल होता है | हम अक्सर कई ऐसे महापुरुषों के बारे में सुनते हैं जिन्होंने एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद जीवन में ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके लिए उन्हें रहती दुनिया तक याद रखा जायेगा| सकारात्मक सोच और सही रणनीति की कमी के चलते कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद इंसान सफलता का स्वाद नहीं चख़ पाता। और कई बार थोड़ी सी कोशिश में भी बड़ी सफलता मिल जाती है। कार्य में लगने वाला समय महत्व नहीं रखता, महत्व रखता है तो वो है परिणाम जिससे हमें सफलता मिलती है। इसलिए बिना सही प्लानिंग के किसी भी कार्य के पीछे लग कर समय बर्बाद करने की बजाये ज़रुरी है एक प्रॉपर स्ट्रेटेजी अपनाना जो आपके लिए सफलता के दरवाज़े खोल सके।
इसी संधर्भ में आपकी सहायता करते हुए हम लाये है 8 ऐसे असरदार टिप्स जो आपको सफलता की ओर जाने वाले रस्ते पर सशक्त रखते हुए कामयाबी के कदम चूमने में करेंगे आपकी मदद:



1. पहचानें अपने जुनून को

सफलता पाने के लिये सबसे पहले ज़रूरी है अपना लक्ष्य तय करना। क्यूंकि बिना किसी निर्धारित गोल के किसी चीज़ पे मेहनत करना व्यर्थ है। अगर आपको सफलता की सही परिभाषा समझने में मुश्किल हो या यह जानने में दिक्कत अ रही हो कि आप अपने जीवन के साथ क्या करना चाहते हैं, तो सही उपाय होगा अपने जुनून, चाहत, और मूल्य को पहचानना| इससे आपको अपने जीवन का लक्ष्य बनाने में, और आपके जीवन को एक अर्थ मिलने में मदद होगी। जैसे कि अगर आपको लिखना पसंद हो तो आप उसी रूचि को अपना गोल बनाते हुए उस पर मेहनत करें| 

2. समय की करें कदर

समय कभी किसीका इंतज़ार नहीं करता| यह हाथ में पकड़ी रेत की तरह होता है जो छूटते ही चला जाता है| इसलिए वर्तमान समय की कद्र करें। अपने फ्री-टाइम को बरबाद करने के बदले, उस समय में ऐसा कुछ करें जो आपको आपकी मंजिल की ओर निर्देष्य करे। उदाहरण के लिए, एक विद्यार्थी के लिए ज़रूरी है के वह अपना खाली समय टीवी पर व्यर्थ के प्रोग्राम देखने की बजाये उस समय को उन विषयों की तयारी करनी में उपयोग करे जिनमे वह कमज़ोर है| इससे वह आसानी से मनचाहा रिजल्ट प्राप्त कर सकता है|

3. कल करे सो आज कर आज करे सो अब

सफलता से आपको मीलों दूर रखने वाली सबसे बड़ी बीमारी है आलस जिसके चलते आप हर काम को टालते चले जाते हो| इसलिए जो काम आपको पहले करना चाहिए वो काम आप कल पर छोड़ देते हो और अक्सर ऐसा करते करते आप अलग अलग कार्यों की चपेट में ऐसे फस जाते हो कि अपना लक्ष्य पूरा करने से चूक जाते हो। कुछ लोग हालत से तो कुछ लोग छोटी-मोटी परेशानियों के कारण इसी परिस्थिति में ही जीवन जीते रहते हैं| इसीलिए जितना हो सके अपना काम तुरंत करने की आदत डालें और कल के भरोसे न बैठें|

4. टाइम टेबल को बनाएं जीवन का अटूट हिस्सा

जबतक आप किसी भी काम को योजना बन कर नहीं करेंगे तब तक आपको उस काम में सफलता मिलने का चांस बहुत ही कम होगा| टाइम टेबल सिर्फ़ विद्यार्थी जीवन के लिए ही महत्त्वपूरण नहीं है बल्कि उसके बाद भी आपको आपकी मंजिल की और निरंतर बढ़ने के लिए भी ज़रूरी है| टाईमटेबल आपको हर काम समय पे और सही तारीके से करने का निर्देश देता है| यह आपको समय का उचित प्रबंधन करने मेंअपकी सहायता करता है ताकि कोई भी काम सही ढंग से करने के लिए आपके पास काफी समय रहे| अपना टाइम टेबल कुछ ऐसे बनाएं कि जो भी कार्य आपको एक दिन में करने हैं, उनकी एक सूची बना लें और जैसे-जैसे वह काम खत्म होते जाएंगे, वैसे-वैसे उनके सामने राइट का चिन्ह लगाते रहें। ऐसा करने से आप सिस्टेमेटिक और प्रोत्साहित बने रहेंगे।

5. रिस्क लेने से ना डरें

एक मशहूर फ़िल्मी डायलाग है “जो डर गया वो मर गया।”
दरअसल यह डायलाग निजी ज़िन्दगी में भी उतना ही कारगर सिद्ध होता है जितना परदे पे। हर इंसान जीवन में निश्चितता चाहता है जिसके चलते वह अजिंदगी में आने वाले हर बदलाव से डरता है। इंसान भूल जाता है कि विकास के लिए बदलाव भी ज़रूरी है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है और इसे अनदेखा करते हुए आगे बढ़ना असंभव है। हमेशा अपने पुराने अनुभव के आधार पर निर्णय लेना अच्छी बात नहीं है। जीवन में रिस्क ना लेने वाला व्यक्ति मरे हुए व्यक्ति के समान ही होता है। इसलिए सफलता के साक्षात् दर्शन करने के लिए रिस्क लेना शुरु करो।

6. रुकावटों का डटकर करें सामना
Ira Singhal UPSC IAS Topper

सफलता की चोटी तक पहुँचने के लिए आपको मिलने वाला हर एक मौका एक चुनौती की तरह होता है! ज़िंदगी में जो लोग इस बात को समझते हुए इन चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं उनके सफल होने की संभावनाएं दूसरों के मुकाबले कई गुना बढ़ जाती हैं। दरअसल चुनौती आपको मन और शरीर को मंजिल की दिशा में साधते वहाँ पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। हर एक काम में कोई न कोई चुनौती जरूर आती है! हमको उससे भागने के बजाए उस चुनौती से निपटने का रास्ता ढूढ़ना चाहिए। जो लोग चुनौती का सामना करने से घबराते हैं, सफलता भी उनसे कोसों दूर रहती है। इसलिए ज़िंदगी में सफल होने के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उसे लांगकर आगे बढ़ना चाहिए। 

7. सही सोच से मिलती है सक्सेस

आपने जीवन में ऐसे कई लोग देखे होंगे जो खुद किसी काम में रुचि नहीं लेते। एसे लोग हमेशा अपना काम शुरू करने से पहले किसी ना किसी की स्वीकृति तलाशते है और उसी के बाद काम करना शुरु करते हैं उन्हें लगता है कि अगर अपनी इच्छा से कोई काम किया जाएगा तो गड़बड़ हो जाएगी इसलिए वह किसी बड़े या समझदार व्यक्ति की इजाजत या सलाह लेने के बाद ही काम करना शुरु करते हैं । कई बार इस चक्कर में काम शुरु करने में ही देर हो जाती है और मन चाहा फल नहीं मिल पाता।

8. उच्च शिक्षा से आसानी से करें मुकाम हासिल
CEO Google: Sundar Pichai

शिक्षा से आपके ज्ञान, कुशलता और व्यक्तिगत उन्नति को बढ़ावा मिलता है। जितनी उच्च शिक्षा या उच्च डिग्रीस आपके पास होंगी उतने ही सफलता के मौके आपके सामने आएंगे। शिक्षा जीवन के किसी भी स्तर पर हासिल की जा सकती है। इसके लिए उम्र की कोई तय सीमा नहीं होती। और यह भी ज़रुरी नहीं है कि सभी शिक्षण फॉर्मल हो। आप जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हों उसी से सम्बंधित प्रशिक्षुता हासिल करें या अन्य लाँग-टर्म ट्रेनिंग-प्रोग्राम अपनाएं जिनसे आप अपनी सफलता को साक्षात् बना सकें।

No comments:

Post a Comment